चंडीगढ़, 31 अगस्त: विवेक हाई स्कूल, चंडीगढ़ के बेहद प्रतिभाशाली गोल्फर्स की टीम आदिल बेदी और वसुंधरा थिएरा ने ऑल इंडिया इंटर स्कूल एल्बाट्रॉस गोल्फचैम्पियनशिप जीत ली है। चैम्पियनशिप का संचालन 25-26 अगस्त को आईटीसी क्लासिक गोल्फ कोर्स, गुडग़ांव में आयोजित किया गया
आदिल का कहना है कि वह अब पहले से ज्यादा मेहनत कर रहा है दिन में एक घण्टा जिम जाता है और करीबन पांच घण्टे रिहर्सल करता है | उसका कहना है कि उसकी नज़र अब 2016 ओलिंपिक पर है | उनका कहना है कि वे खेल व पढ़ाई में बराबर तालमेल बना के रखे हुए है एवं मैट्रिक में अच्छे मार्क्स पर भी नज़र रखे हुए है | 
रेणु पुरी, प्रिंसिपल, विवेक हाई स्कूल ने कहा कि विवेक हाई स्कूल अपने खिलाडिय़ों को हर संभव सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए अग्रसर रहता है औरस्कूल को बेहद गर्व है कि स्कूल टीम में शामिल आदिल और वसुंधरा ने लगातार तीसरे साल ट्रॉफी को जीता है।
बेहद गर्मी और उमस एवं नमी वाली परिस्थितियों में विवेक हाई स्कूल टीम ने 300 का स्कोर हासिल किया और मॉडर्न स्कूल वसंद विहार, नई दिल्ली की टीम में शामिलसार्थक छिब्बर और अनन्या बार्थाकुर को 4 शॉट्स से हरा दिया। आदिल और वसुंधरा, दोनों ने अपनी अपनी व्यक्तिगत कैटेगरीज में जीत हासिल की है। इस दो दिवसीयचैम्पियनशिप में 100 से अधिक युवा स्कूल गोल्फर्स ने हिस्सा लिया। फस्र्ट स्टेप स्कूल, चंडीगढ़  की टीम जिनमें जुझार सिंह और मनजोत सिंह ने सी और डी वर्ग मेंमॉडर्न स्कूल वसंत विहार, नई दिल्ली की टीम पर 6 शॉट्स से जीत हासिल की।
आदिल और वसुंधरा, दोनों ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में जीत हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाया है। आदिल ने हाल ही में लास वेगास, अमेरिका में वल्र्ड कप में रनर अप केतौर पर बड़ी सफलता हासिल की। वसुंधरा ने मर्सिडीज बेंज जूनियर एशियन मास्टर्स गोल्फ चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया जो कि थाईलैंड में आयोजितहुई। वसुंधरा ने इसमें तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ी विवेक हाई स्कूल से हैं और वे लगातार देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा और शानदार खेलका प्रदर्शन कर रहे हैं। ओन वाले सालों में वे विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे और उन्होंने देश के लिए मैडल जीतने का वादाभी किया है।
आदिल, जो कि पहले ही छह फीट की ऊंचाई हासिल कर चुका है, अपने खेल के लिए डॉ.गुरमीत सिंह की कोचिंग को श्रेय देता है जो कि उसके एथलेटिक  कोच हैं औरउसकी नजर अगले ओलङ्क्षपक्स में जीत पर है। आदिल ने बताया कि मेरा सपना है कि ओलंपिक्स 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व करूं। अमेरिका में अपने स्पेशलकोच बॉब बायमैन और सीजीए चंडीगढ़ में अपने कोच श्री जेस्सी ग्रेवाल के साथ मैं अपने खेल के सभी क्षेत्रों पर काम कर रहा हूं।  अपने कोचजेस्सी ग्रेवाल की कुशल निर्देशन में उसने हाल ही में एक ग्रिप चेंज किया है और इससे उसे अच्छे परिणाम मिलना भी शुरू हो गए हैं और इससे उसे अपने खेल को औरबेहतर बनाने में मदद मिली है। उसने बताया कि मेरा लक्ष्य है कि यूथ ओलंपिक्स में मैडल जीत हासिल करूं। उसके बाद एशियन गेम्स और उसके बाद ओलंपिक मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य होगा।

Post a Comment

أحدث أقدم