चंडीगढ़। आर्य समाज सेक्टर २२ में  आर्ष गुरुकुल खुला है।  इसका शुभारम्भ
स्वामी प्रणवानंद और स्वामी आर्यवेश ने किया।  इस गुरुकुल के प्रिंसिपल
आचार्य शिवदत्त होंगे।  इस गुरुकुल में संस्कृत के साथ - साथ  वेदों को
पढ़ाया जायेगा।  यहाँ पर अध्ययन करने वाले छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने
के साथ- साथ आवास और भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी।  यहाँ से पढ़ने
वाले छात्रों को उपदेशक, भजनीक और पुरोहित के लिए तैयार किया जायेगा।  इस
मौके पर प्रधान सोमदत्त शास्त्री, डॉ  विवेकी, डॉ वीरेंदर अलंकार,
नरेंद्र आहूजा, डॉ उड्डयन , डॉ विनोद कुमार, एएस  चौहान सहित कई गणमानय
लोग मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم