चंडीगढ़ 01st Oct. 2016:  पारिवारिक सूत्रों से खबर मिल रही है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन पिछले तीन दिन से काफी बीमार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि धवन इतने कमजोर हो चुके हैं कि उनका उठ-बैठ पाना भी बेहद मुश्किल हो गया है। फिलहाल फैमिली डाक्टर से उनका इलाज चल रहा है। बीमारी के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वैसे कहा जा रहा है कि ब्लड, यूरीन व अन्य सैम्पल लिए गए हैं, ताकि बीमारी के कारणों का पुख्ता पता चल सके। समाचार लिखे जाने तक डॉक्टरों द्वारा लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट नहीं आई थी। जाँच रिपोर्ट का अभी इंतजार है। 
उनके बीमार होने की जानकारी के बाद से शहर के आम और खास लोगों के मिलने वालों की भीड़ लग रही है। हालांकि डाक्टर ने धवन को आराम करने की सलाह दी है। उपचार करने वाले डाक्टर ने बताया है कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल धवन उपाचाराधीन हैं। 
चंडीगढ़। पारिवारिक सूत्रों से खबर मिल रही है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन पिछले तीन दिन से काफी बीमार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि धवन इतने कमजोर हो चुके हैं कि उनका उठ-बैठ पाना भी बेहद मुश्किल हो गया है। फिलहाल फैमिली डाक्टर से उनका इलाज चल रहा है। बीमारी के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वैसे कहा जा रहा है कि ब्लड, यूरीन व अन्य सैम्पल लिए गए हैं, ताकि बीमारी के कारणों का पुख्ता पता चल सके। समाचार लिखे जाने तक डॉक्टरों द्वारा लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट नहीं आई थी। जाँच रिपोर्ट का अभी इंतजार है। 
उनके बीमार होने की जानकारी के बाद से शहर के आम और खास लोगों के मिलने वालों की भीड़ लग रही है। हालांकि डाक्टर ने धवन को आराम करने की सलाह दी है। उपचार करने वाले डाक्टर ने बताया है कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल धवन उपाचाराधीन हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post