चण्डीगढ़, 28 अक्तूबर - हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से छ: आईपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक रैंक पर सुपरटाइम स्केल के साथ पदोन्नत किया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आज यहां गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन अधिकारियों में श्री विकास कुमार अरोड़ा, श्री सौरभ सिंह, सुश्री भारती अरोड़ा, श्री हरदीप सिंह दून, श्री राजेन्द्र कुमार और श्री योगेंन्द्र सिंह नेहरा शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post