कांग्रेस के कुशासन के 10 वर्ष बनाम भाजपा द्वारा उन्नति का ढाई वर्ष


भाजपा के कार्यकाल में चिकित्सा सुविधा हुई उन्नत जबकि कांगे्रस इस संबंध में सोती रही

चंडीगढ 8 दिसम्बर 2016: शहरवासियों की कांग्रेस पार्टी जो पिछले 10 वर्षो के अपने कार्यकाल में गुणवत्ता स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध नही करवा पाई वे भाजपा ने  अपने ढाई वर्षो के कार्यकाल के अंतर्गत स्वास्थ्य चिकित्सा को अपग्रेड कर दिखाया। गुणवत्ता स्वास्थ्य सेवाएं शहरवासियों की एक लम्बित पडी मांग थी।

कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा, चंडीगढ के महासचिव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर के लोगों की गुणवत्ता स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा की मांग को अधर में रखा और पूरा न कर पाने में असमर्थ रही। जबकि भाजपा गुणवत्ता स्वास्थ्य सुविधा के लिये प्रतिबद्ध है जिसके चलते  भाजपा ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल के अंतर्गत लोगों की इस मांग को पूरा किया।
मनीमाजरा  स्थित सिविल हस्पताल और सेक्टर 45 स्थित सिविल हस्पताल को सिविल डिस्पेंसरी से अपग्रेड करके शहरवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाए मुहैया करवाई गई है। इसके तहत सेक्टर 49 में नई डिस्पेंसरी खोली गई है। जिसका उद्घाटन चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने किया। यह डिस्पेंसरी 1.25 एकड़ में 2.39 करोड़ रूपये की लागत से तैयार हुई है।
सेक्टर 45 की डिस्पेंसरी को अपग्रेड करके यहां 50 बेड़ का हस्पताल बनाया गया है। इस हस्पताल में ओपरेशन थियेटर, एक्स रे रूम, लेबर रूम, एमरजैंसी  वार्ड , नेत्र व इएनटी आदि की सुविधाए मुहैया करवाई गई है।इन हस्पतालों में जो सुविधाये उपलब्ध करवाई गई है उनसे शहर में बाकी हस्पतालों में भीड कम हो जायेगी।

इसके अलावा सारंगपुर में पीजीआई का दूसरा कैम्पस स्थापित किया जा रहा है। यह सब कुछ भाजपा द्वारा शहर में किये गये विकास कार्यो के प्रति वचनवद्धता का ही नतीजा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post