क्लियोपेट्रा ब्यूटी वेलनेस एंड मेकओवर को मिला बेस्ट  'एस्थेटिक प्लेयर' का सम्मान और सिल्वेरिन को बेस्ट स्टैंडअलोन सैलून के लिए सम्मानित किया गया 


Mumbai : 15th April 2017 :


 सितारों सी चमक भरे इवेंट में 'इंडियन सैलून ओर वेलनेस अवार्ड 2017' का इस साल जेडब्ल्यू मेरियट में भव्य आयोजन किया गया। देश के सर्वोत्तम अवार्ड के तौर पर पहचाने जाने वाले इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य ओर चर्चित चहरों ने शिरकत की। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा लिलिट दुबे ने इन अवार्ड्स को सिल्वेरिने और क्लियोपैट्रा को दिया और इस शाम का आयोजन फ्रैंचाइज़ी इंडिया के सचिन, गौरव और ऋतू मारया द्वारा किया गया था।  
पंजाब से क्लियोपैट्रा स्पा और सैलून ने इस समारोह में शिरकत की और  क्लियोपेट्रा ब्यूटी वेलनेस एंड मेकओवर की सफल और प्रसिद्ध स्थिरता बनाये रखने  के लिए 'एस्थेटिक प्लेयर' के तौर पर सम्मानित किया गया। हर साल के साथ प्रसिद्धता के शीर्ष पर पहुंचते हुए क्लियोपेट्रा ने दूसरों के लिए पेशेवर कौशल की अमित छाप छोड़ी। 
क्लियोपेट्रा के ओनर और ब्यूटी एक्सपर्ट ऋचा अग्गरवाल और  ब्यूटी एक्सपर्ट  हरवीन कथुरिया अपने जीत को लफ़्ज़ों में बयां करते हुए कहते है कि काफी अच्छा लगता है जब क्लियोपेट्रा की मेहनत और परिश्रम को सराहा जाता है, ये हमारे लिए काफी अमूल्य भावना है। ये अवार्ड सैलून और वैलनेस इंडस्ट्री के लिए इंडियन ऑस्कर है और हम आने वाले वर्षों के लिए भी इसके लिए वहीं उत्सुकता को जारी रखना चाहते हैं। 
इस अवार्ड की चमचमाती शाम को बहुत ही सुरुचिपूर्ण और आकर्षक माहौल में आयोजित किया गया। जहां हाई सोसाइटी की हस्तियों ने अपनी ग्लैमर में सरोबार खुशबू बिखेरी वहीं बॉलीवुड हस्ती लिलिटे दुबे ने असमान में बिखरे ग्लैमर की घटाओं में सितारे का काम किया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post