चंडीगढ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी संजीदगी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने काम को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के लिए न केवल नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है, अपितु निजी तौर पर भी जिलों में जाकर अपनी घोषणाओं के क्रियान्वयन का जायजा ले रहे हैं। उनकी कार्यप्रणाली के आधार पर कहा जा सकता है कि भाजपा शासन में किसी विधायक को काम के प्रति शिकवा नहीं रहेगा। 
आज यहां जारी बयान में भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक मुख्यमंत्री दिन रात मेहनत करते हुए सबका साथ-सबका विकास की विचारधारा पर चलते हुए काम कर रहे हैं। प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर बिना भेदभाव आमजन की मांग को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की घोषणाएं करने के बाद उन्होंने अपने कार्यालय में इन घोषणाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए विशेष तौर पर प्रकोष्ठ का गठन किया हुआ है, जहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी घोषणा हो चुकी योजनाओं को सिरे चढाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आने वाली तकनीकी अडचनों को दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के दौरान मुख्यमंत्री जनता से वायदे कर जाते थे, लेकिन कभी उनको पूरा करने के लिए योजना नहीं बनाते थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल न केवल खुद जिलों में जाकर घोषणाओं पर अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा कर रहे हैं, अपितु अपने मंत्रीमंडल सहयोगियों को भी संबंधित विभागों की घोषणाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हुए हैं।
जैन ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की बडी योजनाएं पूरी करने में समय लगता है। भाजपा सरकार अपनी योजनाओं की खुद निगरानी करते हुए उन्हें समय पर पूरा कराने की मंशा रखती है। उन्होंने कहा कि जहां तक बात विधायकों की नाराजगी की है तो सरकार सभी हलकों में विकास कार्य पूरे करवाते हुए उनके शिकवे दूर करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने चंडीगढ में जिला अनुसार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों की संयुक्त बैठक शुरू की हैं, ताकि जिला स्तर पर आने वाली अडचनों को दूर किया जा सके। 

Post a Comment

أحدث أقدم