चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल, आइटी सेल, कोर्रिडनेटरों की एक बैठक का आयोजन हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक में प्रदेश में महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गई। साथ ही 25 फरवरी को फतेहाबाद में होने वाले महिला कांग्रेस सम्मेलन के लिए रणनीति तैयार की गई। इस सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सुष्मिता देव मुख्य अतिथि होंगी। सुमित्रा चौहान ने बताया कि ब्लॉक लेवल पर कांग्रेस के पदाधिकारियों को जोडऩे के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मैं साहस हूं, हर जिले में होगा। सुमित्रा चौहान ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने भाजपा सरकार को आइना दिखा दिया है। जींद में हुई रैली में लोगों के ना पहुंचने से भाजपा का भ्रम पूरी तरह टूट चुका है। उन्होंने बताया कि भाजपा की जींद रैली में महिला कांस्टेबल को सादे कपड़ों में बिठाया गया था। अमित शाह की रैली में खाली कुर्सियां को भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। सुमित्रा चौहान ने कहा कि खाली कुर्सियां का खर्च किसकी जेब पर डाला गया है। ऐसे में यह सरकार अपने लिए खड्ढे नहीं खाईयां खोद रही है। 
इस अवसर पर बोलते हुए हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर रंजीता मेहता ने कहा कि महिला कांग्रेस द्वारा लगातार 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग की जा रही है, जिसके लिए राष्ट्रपति से लेकर राज्यपाल तक को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। परंतु यह सरकार आरक्षण देने के लिए चिंतित नहीं है और पूरी तरह महिला विरोधी है। रंजीता मेहता ने कहा कि महिलाओं को पंचायत से लेकर संसद तक 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इस अवसर पर महिमा सिंह को लीगल सेल इंचार्ज घोषित किया गया। महिमा सरोहा ने बताया कि क्योंकि वह सुप्रीम कोर्ट की वकील है, वह कानून मैत्री कार्यक्रम लांच करेंगी, जिसमें जिला से ब्लॉक स्तर पर कार्यशाला रखेंगी, उन्हें कानूनी मदद करेंगी। महिलाओं को कानून अधिकारों की जानकारी दी। जो योजनाएं सरकार द्वारा बनाई गई है, वह योजनाएं भी महिलाओं तक पहुंचायेंगे। इस अवसर पर वंदना पोपली, रेखा राणा, वेणू अग्रवाल सहित अन्य महिला नेत्रियों उपस्थित थीं।

Post a Comment

أحدث أقدم