मंत्री , विधायक , सांसद अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ायें और बीमारी का इलाज सरकारी हस्पतालों में कराएँ : जयहिंद
 जयहिंद ने खोला मुख्यमंत्री खट्टर व मंत्रियों का कच्चा चिट्ठा
चंडीगढ़ | आज हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भाजपा के चार साल के पुरे होने पर प्रेसवार्ता कर उनके कच्चे चिट्ठे खोले और  कहा कि भाजपा ने अपने 4 साल में  काम नही काण्ड किये है | मुख्यमंत्री खट्टर या उनकी सरकार का कोई मंत्री अपना मैनिफेस्टो जनता के बीच पढ़ के सुना दे , 1 लाख का इनाम देंगे |
जयहिंद ने कहा कि हरियाणा के अंदर चाहे स्कूलों  की बात हो चाहे अस्पतालों , चाहे बिजली की , चाहे जवान की, किसान की,  कर्मचारी की सब त्रस्त है इस सरकार से, अबकी बार आम आदमी इनकी सरकार उखाड़ फेंकेगा |
जयहिंद ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों व हस्पतालों की खस्ता हालत पर सरकार को घेरते हुए कहा कि मंत्री , विधायक व सांसद अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढाये व बीमारी का इलाज सरकारी हस्पतालों में कराएं |तब मंत्रियो व नेताओंको आम जनता का दुःख समझ आएगा | जयहिंद ने मुख्यमंत्री खट्टर की पोल खोलते हुए कहा कि आज तक इनता कमजोर मुख्यमंत्री हरियाणा के इतिहास में नही हुआ | न तो कानून व्यवस्था सम्भाल पा रहे  है न ही अपनी कुर्सी |  हरियाणा रोडवेज के सर्मथन में जयहिंद ने कहा कि हम रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में पहले ही कटोरा आन्दोलन शुरू कर चुके है अगर सरकार के पास रोडवेज खरीदने के पैसे  नही है तो जनता से चंदा इकट्ठा करके देंगे |  रोहतक व सोनीपत के जमीन घोटाले अभी तक कागजों की फाइल में दबे पड़े है | खट्टर साहब ने खुद कहा था सीबीआई जांच शुरू करवाएंगे लेकिन आज तक सीबीआई जांच शुरू नही हुई है |
जयहिंद ने कहा कि लोगों ने बड़ी  उम्मीद के साथ भाजपा को वोट दिया था लेकिन इस सरकर ने जनता को कोई राहत नही दी | भाईचारा इन्होने खराब कर के रख दिया | दंगे-फसाद इन्होने किये | खट्टर सरकार सबसे निक्कमी व नकारा सरकार है | खट्टर सरकार ने महिलाओं के साथ अपराध, जातिवाद के जहर फ़ैलाने में , बेरोजगारी की बुलंदियों को छुआ है |
जयहिंद ने स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल को घेरते हुए कहा कि इन्हें प्रदेश की समस्याओं के लिए समय नही है इसलिए राष्ट्रीय मुद्दों में व ट्विटर पर व्यस्त रहते है | रोहतक पीजीआई में न दवाइयां है न डॉक्टर है | हर जिले में एम्स खोलने की बात कर रहे थे पुरे प्रदेश में एक एम्स नही खुलवा सके | अपने नेताओं व मंत्रियों को बचाने के लिए अफसरों व कर्मचारियों को बर्खास्त करते घूमते रहे है | हर जिले में व्यायाम शाला खोलने की बात करने वाले मंत्री जी बताये की अब तक कितनी व्यायम शालाये पुरे प्रदेश में खोली है | खिलाडी जो देश –विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है उन्ही सम्मान देना तो दूर उलटे उनकी सम्मान राशि पर GST लगा उनका अपमान किया जा रहा है | 
जयहिंद ने अपने कच्चे चिट्ठे में वित्त मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु को लपेटे में लेते हुए कहा कि दिल्ली से भी सस्ती बिजली के नाम पर जनता के साथ धोखा किया गया | प्रदेश को सिर्फ कर्जदार बनाया | शिक्षा के लिए नही कोई बजट सरकार के पास | वित् मंत्री जी बताये हर रोज पकड़ी जा रही अवैध शराब कोनसे नेता की है | 
जयहिंद ने शिक्षा मंत्री रामबिलास पर भी आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि प्रदेश में नये स्कूल खुलना तो दूर अब तक 800 से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद हो चुके और खुद प्राइवेट स्कूले के फीते कटते घूम रहे है | स्कूलों में न शिक्षक है न बिजली है | हम खुद सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत देख चुके है | जेबीटी टीचर , गेस्ट टीचर मुंडन करा रहे है अपनी आजीविका के लिए |  शिक्षा मंत्री बताये की एजुसेट घोटाले के दोषी कहाँ है | प्राइवेट स्कूलों से हफ्ता वसूली कर उनकी मनमानी को खुद शिक्षा मंत्री सह दे रहे है |
जयहिंद ने भाजपा के किसान नेता  व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगते हुए कहा कि ओम प्रकाश धनखड़ बताये कि वो स्वामीनाथन रिपोर्ट लागु करवाने के लिए दोबारा कब कपड़े उतर रहे है , अब तक कितने कुवांरों की शादी करवादी | फसल बिमा योजना के नाम पर किसानों को लूटा गया | एक रिपोर्ट के अनुसार फसल बिमा योजना में किसानों को मुआवजा कम और कम्पनी व सरकार को फायदा हुआ है |जिस गौ माता के नाम पर वोट ले कर सरकार में आये वही गौ माता सरकार के 4 साल बनने के बाद भी सडकों पर कूड़ा खा रही है | मत्स्य विभाग में भर्ती घोटाले कर अपने चहेतों को भर्ती किया गया 

2 تعليقات

  1. Delhi ki Janta ko Bewkoof

    Banaya
    Ab haryana ko banane me lage h..
    Beta ek baat bolu
    syna h apna haryna

    ردحذف

إرسال تعليق

أحدث أقدم