-केजरीवाल ने दी बधाई, कहा कि पंजाब के नौजवान को साथ लेकर चलना समय की माग 





चंडीगढ़, (प्रवेश फरण्‍ड)


        आम आदमी पार्टी पंजाब ने आज पार्टी की नौजवान नेता अनमोल गगन मान को यूथ विंग पंजाब का प्रदेश सह-प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी। इस संबंधी रस्मी ऐलान आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत सिंह मान और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह ने किया। वह पिछले काफी समय से आम आदमी पार्टी के पंजाब यूनिट के लिए अहम कार्य कर रहे थे। अनमोल गगन मान को जिम्मेदारी मिलने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल ने बधाई दी। अपने ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब का नौजवान इस समय अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, जिस कारण वह आम आदमी पार्टी में विश्वास प्रकटा रहा है। पंजाब के यूथ नेताओं को संबोधित होते उन्होंने कहा कि इस समय नौजवानों को साथ लेकर चलने और उनकी राजनीति में रूचि पैदा करके रवायती पार्टियों को एक तरफ करना समय की मुख्य मांग है। 

     पार्टी द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी का धन्यवाद करते अनमोल गगन मान ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास प्रकटा कर उनको सम्मान दिया है। जिसके लिए वह पार्टी के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह अरविन्द केजरीवाल द्वारा शुरू किए गए साफ सुथरी राजनीति के पैगाम को आगे लेकर जाएंगे। पंजाब के मौजूदा दयनीय हालातों के लिए रिवायती पार्टियों को जिम्मेदार ठहराते मान ने कहा कि भ्रष्ट पार्टी ने पंजाब को तबाह कर दिया है सो अब समय आ गया कि इन का खात्मा करके अच्छे व बेहतर भविष्य के निर्माण करने का कार्य किया जाए।


Post a Comment

أحدث أقدم