चंडीगढ़, (प्रवेश फरण्ड)
आज चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रदीप छाबड़ा और चंडीगढ़ प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती दीपा दुबे की अगुवाई में चंडीगढ़ कांग्रेस भवन, सेक्टर 35 में बीजेपी की दर्जनों कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देकर चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस में शामिल किया। इस मौके पर
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रदीप छाबरा ने बताया कि कांग्रेस ने किस किस तरीके से नए नए योजनाए जनहित के लिए बनाएं।राशन सस्ता किया और घर-घर जाकर लोगों के राशन कार्ड बनवाएं। इसी तरीके से कांग्रेस आगे भी जनहित का काम करती रहेगी।
चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा दीपा दुबे ने बताया कि मोदी सरकार की नीतियों से तंग आकर समिति अध्यक्ष और वार्ड के कई कार्यकर्ता आज चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस से जुड़ी।
उनमें से शामिल हुई भावना चड्ढा , बेबी और दामिनी ने बताया कि आज के समय में बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, और मोदी जी के विफल नीतियां और तानाशाही से तंग आकर बीजेपी महिला मोर्चा छोड़ कर उन्हें कांग्रेस ज्वाइन करना पड़ा। यही नहीं वह अपने साथ अपने एरिया के सैकड़ों लोगों को कांग्रेस से जोड़ेंगी। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और दीपा दुबे ने इन महिलाओं का स्वागत किया।
दीपा दुबे ने यह भी बताया कि आने वाले म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की तैयारियां शुरू हो चुकी है और वह और चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास करेंगी।
यह गतिविधियां भाजपा और मोदी सरकार की विफल नीतियों का जीता जागता प्रमाण है।
इस कार्यक्रम का संचार मीडिया सेल कोऑर्डिनेटर स्नेहा सिंह ने किया। इस मौके पर कांग्रेस में शामिल हुए भावना चड्ढा, बेबी, दामिनी, बाला, रेखा, ज्योति इनको नियुक्ति पत्र दिया गया और उनका साथ नीतू, आरती, मीनू, भगवती, सुनीता, रजनी, मधु, निर्मल, अमरजीत कौर, रेशमा, प्रवीण, रिंपी, अंजलि, मनीषा, निधि, रानी, शालू और नीलम ने कांग्रेस का हाथ थामा। और इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी मात्रा में शामिल थे।
إرسال تعليق