चंडीगढ़ (प्रवेश फरण्ड )  


  •  कैप्टन बताएं कार्रवाई न करने के लिए ‘राजपुरा गैंग’ से कितनी लेते हैं हिस्सा-पत्ती
  •  मामला राजपुरा में एक ओर नाजायज फैक्टरी का पर्दाफाश होने का
  •  कैप्टन के इशारे पर नकली शराब के मामले में हरदयाल कम्बोज और मदन लाल पर नहीं हो रही कार्रवाई
  •  कैप्टन और उसके विधायकों द्वारा नशा तस्करों को संरक्षण देने के मुद्दे पर ‘आप’ का प्रतिनिधिमंडल करेगा पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात



राजपुरा में पिछले समय नकली शराब बनाने की अनेकों फैक्टरियां पकड़े जाने और कल वहीं नकली सैनिटाइजऱ बनाने की फैक्टरी पुलिस द्वारा जब्त करने के बाद आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते कहा कि उनके संरक्षण पर ही राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज और घनौर से विधायक मदन लाल जलालपुर इस क्षेत्र में नकली शराब के माफिया को चला रहे हैं। 

चीमा ने कहा कि नकली शराब माफिया के खुलासों के बाद यह बात सिद्ध हो गई है कि इस कार्य में कैप्टन के करीबी विधायकों का पूरा हाथ है, क्यों जो उनके घर से कुछ मीटर की दूरी पर ही ऐसा कार्य होना उनकी भागीदारी को सिद्ध करता है। चुनाव से पहले हाथ में श्री गुटका साहिब पकड़ कर पंजाब में चार हफ्तों में नशा बंद करने का वायदा करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता हासिल करने के उपरांत खुद इसकी कमान अपने हाथों में लेकर अपने विधायकों के द्वारा पंजाब में नकली शराब के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। 


शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते चीमा ने कहा कि इस सरकार के चार सालों के दौरान पटियाला और राजपुरा क्षेत्र में कोई बड़ा प्रोजेक्ट तो नहीं आया परंतु यह नकली शराब का मुख्य केंद्र जरुर बन गया है। यह सभी नकली फैक्टरियां कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके विधायकों की छत्र छाया में ही दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। यह कैप्टन अमरिंदर सिंह की कृपा का ही नतीजा है कि अब तक एमएलए हरदयाल कम्बोज और मदन लाल के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। चीमा ने कहा कि इस संबंध में आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के गवर्नर के साथ मुलाकात करके कैप्टन सरकार की ओर से प्रदेश में शराब माफिया चला कर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किए जाने के विरुद्ध शिकायत करेगी। 



पहले राजपुरा और शंभू में नाजायज शराब की फैक्टरियों में नाम आने के बाद अब नकली सैनिटाइजऱ बनाने के प्रोजेक्ट में भी विधायक कम्बोज की सीधी भागीदारी का जिक्र आ रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते चीमा ने कहा कि वह अपनी चुप्पी तोड़ते यह बताएं कि उनको इस ‘राजपुरा गैंग’ को बचाने के लिए क्या कुछ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन यह भी बताएं कि उनके करीबी राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज का ही नाम हर नाजायज शराब की फैक्टरी केस में क्यों आता है।   

 


Post a Comment

Previous Post Next Post