शशिशंकर तिवारी व मुकेश राय ने घटना की कड़ी निंदा कर जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग की
चंडीगढ़ (प्रवेश फरण्ड )
मौली जागंरा स्थित चरण सिंह कालोनी में मुस्लिम बहुल क्षेत्र में आज कुछ शरारती तत्वो ने गाय के बछड़े का सिर काट कर फेंक दिया जिससे साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो सके व लोग आपस मे लडाई झगड़ा करें। घटना का पता चलते ही स्थानीय कांग्रेस महासचिव शशिशंकर तिवारी व कॉलोनी प्रकोष्ठ के प्रधान मुकेश राय यहां पहुंचे व थाना प्रभारी जुलदान सिंह से मिले। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस अधिकारी से जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने व कड़ी सजा देने की मांग की।
उन्होंने कहाकि जिन लोगों द्वारा ऐसी नीच हरकत की गई उनका जल्दी से पता लगाकर उनके खिलाफ सामाजिक माहौल खराब करने को कानूनी कार्यवाही की जाए।

إرسال تعليق