नई दिल्ली। धर्मपाल गुलाटी का कई दिनों से चल रहा था इलाजमाता चन्नन देवी हॉस्पिटल में धर्मपाल गुलाटी ने ली अंतिम सांस एमडीएच ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया है. उन्होंने माता चन्नन देवी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. 98 वर्षीय महाशय धर्मपाल बीमारी के चलते पिछले कई दिनों से माता चन्नन हॉस्पिटल में एडमिट थे. महाशय धर्मपाल के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जाहिर किया.

महाशय धर्म पाल के निधन पर दुख का प्रगटावा करते हुए खरड़ नगर निगम चुनाव में वार्ड नं 16 से भाजपा उम्मीदवार राम गोपाल ने कहा कि महाशय धर्म पाल के निधन से हम सब को बहुत ही दुख हुआ है क्योंकि वह M.D.H मसालों के बादशाह होने के साथ साथ-साथ एक नेक दिल इंसान भी थे और समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे उन्होंने अपना कारोबार एक छोटे सी दुकान से शुरू किया था अपनी मेहनत और लगन से आज वह पूरे देश में मसाला किंग के नाम से मशहूर है हम उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post