डेराबस्सी। त्रिवैदी कैंप पंचायत की साध नगर कॉलोनी में रहने वाले लोग पिछले कुछ दिनों से पीने वाले पानी की सप्लाई न मिलने की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस बारे में लोगों की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी गई। वहीं, कार्रवाई न होने से परेशान होकर सोमवार को कॉलोनी वासियों ने खाली बाल्टियां हाथ में लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की कारगुजारी के खिलाफ रोष जताया।



साध नगर कॉलोनी के रहने वाले हरपाल, मामराज, रौणी, हीरा, रामू, सतीश, राकेश लाल, दीपक, बनवारी लाल आदि ने बताया कि पिछले 7 दिनों से उन्हें पीने वाले पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही। इसके चलते उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि सुबह उठते ही पहले उन्हें पानी दूर गांव में जाकर बाल्टियां भरकर लाना पड़ता है। इसके बाद अपने कार्यों के लिए जा पाते हैं और पीने के लिए साफ व शुद्ध पानी बाजार में पैसे खर्च करके लाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने गांव के सरपंच के खिलाफ राजनीतिक द्वेष की भावना से काम करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। लेकिन फिर भी जानकारी हासिल कर समस्या का समाधान किया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post