दीपा दुबे ने कहा कि क्यों हो रहा है गरीबों के साथ सौतेला व्यवहार?


आज मलोया पार्ट- 2 में महिला कांग्रेस अध्यक्षा दीपा दुबे ने  महिलाओं की समस्याओं को सुना

और उनके निवारण के लिए उन्होंने बताया कि जो लोग टीन शेड सेक्टर 52 ओर सेक्टर 56 के जिन लोगो को 3  हजार मासिक किराए पर घर अलॉट किए गए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा उन लोगों को स्थानीय तौर पर बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घर स्थानांतरण के बाद महिलाओं का काम छूट गया और और जो व्यक्ति काम पर जाते थे उनका व्यवसाय दूर होने के कारण उनकी जेब पर भारी असर पड़ रहा है इन लोगों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि मलोया पार्ट 2 में जो 4 नंबर कलौनी से शिफ्ट होकर मलोया में घर अलॉट हुए हैं उनकी किश्त तो 800 से 900 तक है जबकि इन लोगों का कराया 3,000 प्रति मास है।

दीपा दुबे ने प्रशासन से पूछा कि इन गरीब जनता के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है अगर मकान खाली हैं तो जिन लोगों का बायोमेट्रिक सर्वे हुआ  और उनको मकान अलॉट क्यों नहीं किया जा रहा सिर्फ पैसा कमाने के लिए बीजेपी के नेता और मोदी सरकार गरीबों के साथ अन्याय पर अन्याय कर रही हैं।   करोना की महामारी में एक तरफ तो लोगों के रोजगार चले गए ओर दूसरी तरफ घरों में एक एक अन के दाने के लिए लोग मोहताज हो गए और  इन गरीब लोगों को घरों से बेघर कर दिया। दुबे ने बताया कि सिर्फ राजनीति के लिए लोगों को गुमराह करना बीजेपी के नेताओं का और उनको आत्मिक चोट देना ही लक्ष्य रहा है। चंडीगढ़ की सांसद एक बार भी पिछले चुनाव जीतने के बाद नहीं दिखी नाही करोना काल में उसने चंडीगढ़ के नागरिकों की सुध बुध  ली आज जहां बिजली और पानी के रेट बढ़ाई जा रहे है उसी प्रकार गार्बेज कलेक्टर जहां एक तरफ नगर निगम के सामने धरने पर बैठे हैं अपने रोजगार को बचाने के लिए और दूसरी तरफ उनके इन घरों की समस्या सुलझाने का कोई भी विचार नहीं कर रहे।

दीपा दुबे ने यह स्पष्ट रूप से कहा कि तानाशाही शासन नहीं चल सकता क्योंकि जनता ही इन लोगों को जिताने वाली थी और आज जनता के सामने बीजेपी सरकार  झूठ और फरेब सामने आ गया है। सिर्फ गरीब इंसान को इन लोगों ने वोट बैंक तक ही इस्तेमाल किया और अब समय आने पर लोगों को घरों से बेघर कर दिया अंत में दीपा दुबे और मॉलोया पार्ट 2 के नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन लोगों के किराया को कम किया जाए ताकि यह लोग अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकें और जो सौतेला व्यवहार अभी तक किया जा रहा है उसको खत्म किया जाए।यह सब लोग देहाडी दार है ।प्रशासन को चाहिए कि इनकी घरों की किस्तों को जमा कराने के लिए व आधार कार्ड, वोटर कार्ड बनवाने के लिए मलोया पार्ट 2 में प्रशासन की तरफ से कैंप लगाएं जाए ताकि हर व्यक्ति को यह सुविधा प्रदान हो सके। इसके अलावा दीपा दुबे ने यह भी कहा कि अगर गरीब परिवारों की प्रशासन ने शुद्ध ना ली तो चंडीगढ़ में प्रशासन के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। दुबे ने बताया कि यह मकान कांग्रेस की देन है और और आने वाले समय में भी किसी भी तरीके का लोगों पर प्रशासन का न्याय बर्दाश्त नहीं होगा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता चंडीगढ़ के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके अधिकारों के लिए खड़ा है।

मेहराज बानो, राहुल, ज्ञानचंद, अयोध्या प्रसाद, सविता, कविता , शांति देवी , निखिल, विकास ,  रानी और बड़ी मात्रा में स्थानीय नागरिक शामिल थे .


Post a Comment

Previous Post Next Post