लुधियाना 

महानागर लुधियाना से सभी के दिलों की दहलाने वाली एक वारदात सामने आई है। वहां पर कुत्ते को पत्थर मामरे से रोकना एक व्यक्ति को उस समय महंगा पड़ गया जब थोड़ी बहस होने के बाद युवक ने चाकू निकाल क अढेड़ को मार डाला। येसनसनीखेज वारदात लुधियाना के बरोटा रोड के गुरु गोबिंद सिंह नगर में हुई है। जानकारी के अनुसार चिकन काटने का काम करने वाले रिंकू नाम के युवक ने कुत्ते को मारने से मना करने पर जोरा सिंह (55) की चाकू से कई प्रहार करके हत्या कर सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ तुरन्त मौके पर पंहुच गए। इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


पुलिस ने बताया कि मृतक जोरा सिंह गुरु गोबिंद सिंह नगर की गली नंबर पांच में रहता था। वह एक फैक्ट्री में मिस्त्री था। उसके बेटे कर्मजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि रिंकू नाम का युवक उनके क्षेत्र में चिकन काटने का काम करता है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसके पिता गली के मोड़ से दूध लेकर आ रहे थे। वहां पर रिंकू एक कुत्ते को मार रहा था। 


उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका। इस बात पर रिंकू भडक़ गया और दुकान के अंदर से चिकन काटने वाला चाकू ले आया। बाहर निकलते ही उसने पिता पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए। इसके बाद वहां से फरार हो गया। ये भी बताया जा रहा है कि रिंकू और जोरा से का आपस में पहले भी एक बार झगड़ा हो गया था। जिसका बाद में राजीनामा हो गया था। इस हत्या कांड की सारी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने CCTVफुटेज कब्जे में ले ली है और आरोपी को तलाश किया जा रहा है।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post