चंडीगढ़ 


आज राजकीय योग शिक्षण व स्वास्थ्य महाविद्यालय चंडीगढ़, द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैबीनार का आयोजन किया, जिस का विषय "पी के दौरान 'पीपीपी' अर्थात सर्वव्यापी महामारी दौरान जीवन के विभिन्न आयामों पर विवरण व शांति, साकारात्कता व समृद्धि" था। वैबीनार की अध्यक्षता श्री मनोज परिदा, आई ए एस, सलाहकार, चंडीगढ़ प्रशासन ने करी व विश्व प्रसिद्ध अध्यात्मिक व प्रेरणाप्रद वक्ता के रूप में ब्रह्म कुमारी शिवानी दीदी जी ने कार्यक्रम की शौभा बढाई।

डाॅ सपना नंदा, प्रिंसिपल की महाविद्यालय ने सम्माननीय अतिथियों का स्वागत करते हुए उनकी प्राप्तियां व उपल्धियों को सांझा किया। अपने स्वागतीय सम्बोधन में उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है कि शारिरीक व मानसिक तनाव को झेल रहा व्यक्ति स्वयं तथा पर्यावरण के साथ सद्धभावना से विचरण करे।

इस विशाल आयोजन के मुख्य अतिथि श्री मनोज परिदा जी ने महाविद्यालय की 'समग्र स्वास्थ्य की व्यापक दृष्टि' नामक एक लधु पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में एक सार्थक जीवन हेतु मार्गदर्शन पर विद्वानों द्वारा लिखित लेख संकलित किये गये हैं।

अपने अध्यक्षीय उद्बबोधन में वैबीनार के रूप में ऐसी कल्याणकारी पहल के लिए योग महाविद्यालय को साधुवाद कहा। जो महामारी काल में उत्पन्न हुए अवसाद व असंतुलन का सामना करने में मानव को सक्षम बनाता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि महामारी काल में आंतरिक शांति व प्रसन्नता मात्र वर्तमान क्षण के बारे में अपने दृष्टिकोण को बदलकर तथा उसे भविष्य की संभावनाओं के रूप में मान कर पाई जा सकती है। उन्होने कहा कि अपने जीवन में साकारात्क परिवर्तन लाने के लिए हमें योग को अपनाना चाहिए।

बहन ब्रह्म कुमारी शिवानी ने अपने व्ययख्न में कहा कि संसार की उपासनाएं नाकारात्मक हो गया हैं। कोरोना-19 महामारी के प्रकोप के बाद फिर से सामान्य होने के लिए शांति व स्थिरता की आवश्यकता है। इसे प्रप्त करने के लिए योगाभ्यास पूर्णतः सक्षम है जो हमारे विचार प्रवाह को मानसिक व शारीरिक को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होने विचार  व संकल्प से मानसिक, शारीरिक, संबंधों इत्यादि पर चार प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं। एक उच्च विचारधारा वाले जीवन हेतु राजयोग सार्थक मार्ग है। इस का एक अभ्यास भी उन्हेंने करवाया। अंत वैबीनार के विषय सम्बन्ध में प्रश्न-उत्तर भी किये गये। इसके बाद ब्रह्म कुमारी बहन अनीता जो कि ब्रह्मकुमारी मेडीटेशन सेंटर सेक्टर 15 की इंचार्ज हैं; उन्होंने अपने सेंटर की गतिविधियों व उपल्धियों के साथ साथ 21 फरवरी से शुरू होने वाले साप्ताहिक मेडीटेशन कोर्स के बारे में बताया। राजकीय योग शिक्षण व स्वास्थ्य महाविद्यालय की प्रिंसीपल महोदया डाॅ सपना नंदा जी ने वैबीनार से जुड़े सभी सदस्यों को धन्यवाद कहा।

अन्य कर्मचारियों सहित तकनीकी टीम के रूप में राहुल जोशी, दीपक नेगी व रोशन लाल ने सराहनीय योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post