चंडीगढ - 


आज चंडीगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ के नेतृत्व में इंटक से जुड़े संगठनों ने नवनियुक्त चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुभाष चावला के आवास पर पहुंचकर उनको शुभकामनाएं दी और चंडीगढ़ में कर्मचारियों और मजदूरों के लिए लम्बे समय से आ रही समस्या के बारे में अवगत करवाया और बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। ठेकेदारों द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है विभागों का निजीकरण किया जा रहा है और कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला जी ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों और मजदूरों की मांगों को पूरा करवाने के लिए हम कांग्रेस की और से इंटक के साथ मिलकर आंदोलन को और मजबूत करेंगे इस मौके पर इंटक के महासचिव कन्हैयालाल ,वरिष्ठ उप प्रधान चरणजीत सिंह ढींडसा, उपप्रधान हरवंश सैनी,उप प्रधान सतपाल छिक्कारा, चंडीगढ़ यू.टी. सबोर्डिनेट फेडरेशन के प्रधान रणजीत मिश्रा, महासचिव सुखबीर सिंह, हरविंदर सिंह ,निर्मल सिंह, विनोद कुमार ,विशाल अत्री, विकास कंसल समेत कई लोगों ने भाग लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم