दसूहा
जालन्धर के नजदीकी होशियारपुर के कसबा दसूहा से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। वहां पर एक किसान और उसके पुत्र ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। जैसे ही इस दुख्द घटना का पता चला सभी और शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार दसूहा के गांव बद्दीपुर के निवासी एक किसान पिता पुत्र जगतार सिंह और कृपाल सिंह ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों पिता पुत्र कर्जे से काफी परेशान थे। उनका एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होनें कथित तौर पर नए कृषि कानूनों को जिम्मेदार बताया है। इसके साथ ही कथित तौर पर उन्होनें पंजाब सरकार को भी किसानों की बुरी हालत के लिए जिम्मेदार बताया है।
إرسال تعليق