जालन्धर  

पंजाब के जालन्धर जिले के भोगपुर से एक दुख्द खबर सामने आई है। भोगपुर के एक प्राइवेट स्कूल में 12वी कक्षा मे पढ़ती अल्पना नामक छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके चलते उक्त छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई है। उसे पहले प्राइवेट अस्पताल मे दाखिल कराया गया। वहां से उसे जालन्धर के सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।



सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके। मामले की जांच की जा है। अल्पना नाम की लडक़ी बिनपल्के गांव की रहने वाली और उसके पिता चरनजीत विदेश गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि अल्पना गांव में अपनी मां और भाई के साथ रह रही थी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे भोगपुर मेंं शोक का माहौल है। फिलहाल छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट ौर पर पता नहीं चल पाया है। भोगपुर पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post