चंडीगढ़ । शहर में 26 मार्च से 30 मार्च तक चंडीकृत इंडस्ट्रियल एक्सीलैंस एवार्ड एंड एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मिलकर करेगा। ये अवॉर्ड चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में उत्कृष्टता को पहचानेंगे और अंतरराष्ट्रीय अवसरों के संबंध में कंपनियों को एक अलग प्रतिस्पर्धी लाभ देने में मदद करेंगे। यह चंडीगढ़ में ऐसा पहला कार्यक्रम होगा।


चंडीगढ़ प्रशासन के उद्योग सचिव यशपाल गर्ग (आइएएस) ने कहा, चंडीकृत उद्योग को समर्थन और मान्यता देगा और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पादों के विनिर्माण के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आएगा और उपभोक्ताओं को गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धी सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा। चंडीगढ़ में उत्तर भारत से इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभरने की क्षमता है। उद्योगपतियों को उनके नामांकन भेजने और चंडीगढ़ के पहले इंडस्ट्रियल एक्सीलैंस एवार्ड एंड एक्सपो का हिस्सा बनाने के लिए यह एक पहल है।

Post a Comment

أحدث أقدم