जालन्धर 

पंजाब की पत्रकारिता का एक बड़ा सतंभ ढह गया है। पंजाब में लंबे समय से निर्भीक पत्रकारिता करने के लिए जाने जाते हरदिलअजीज और निर्भीक पत्रकार मेजर सिंह का निधन हो गया है। उनके अचानक चले जाने से सभी को गहरा सदमा पंहुचा है। शुक्रवार को उन्हें इंफेक्शन होने के चलते जालन्रर के प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया। जिस दौरान दिल का दौरा पडऩे से जालन्धर में आज उनका निधन हो गया। मेजर सिंह कई लंबे समय से पंजाबी दैनिक अखबार अजीत से जुड़े हुए थे।  पंजाब प्रेस कलब के फाऊंडर अध्यक्ष आरएन सिंह के निधन के बाद काफी समय तक वह प्रेस कलब के अध्यक्ष भी रहे। सभी लोग उन्हें काफी प्यार करते थे। मेजर सिंह हर समय हर किसी का साथ देने को तैयार रहते थे।

Post a Comment

أحدث أقدم