महाशिवरात्रि पर्व  न्यू चंडीगढ स्थित इकोसिटी ब्लाक बी कलोनी में  आज बडे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह के समय पंजाब यूनिवर्सिटी से आई  कीर्तन मंडली तथा स्थानीय महिलाऔं ने भोलेनाथ के भजनों का गुणगान किया।  तत्पश्चात दुध, बेर व केले का प्रसाद भगतजनों में वितरित किया गया।  इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए ‌अटूट भंडारे का प्रबंध भी किया गया। भंडारे का आयोजन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया।


Post a Comment

أحدث أقدم