बटाला। पंजाब के बटाला स्थित एक गांव में एक व्यक्ति ने अपने साले को बंधक बना दिया और फिर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। व्यक्ति की पत्नी तीन वर्ष से मायके में अपने भाई के पास थी। इसी को लेकर अक्सर विवाद रहता था। आरोपित जबरन अन्य साथियों के साथ अपने साले के घर में घुसा और उससे मारपीट की। इसके बाद जबरन उसकी पत्नी को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता चार माह के गर्भ से है। घायल साले व उसकी पत्नी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित जीजा व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post