मोहाली : जिला मोहाली की समाज सेविका एवं प्रमुख लेखिका नवनीत कौर दीक्षित को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के महिला मोर्चा की पंजाब प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय महासचिव निर्मला राजपूत, मंच के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा मनीषा दहिया एवं महासचिव जसपप्रिदंर कौर ने बताया कि कोर कमेटी की सहमति से ये नियुक्ति की गई है। निर्मला राजपूत ने कहा कि नवनीत कौर दीक्षित कई वर्षों से नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक कर रहीं हैं। इसके अलावा प्रदेश की प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एवं लाडली फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाने वाली सर्व धर्म एकता की प्रतीक सतलुज आरती को सफल बनाने में भी सक्रिय योगदान देती हैं। गौरतलब है कि नवनीत कौर दीक्षित  ने कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। नवनीत कौर दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का मुख्य उद्देश्य देश की उन्नति एवं राष्ट्र हित के लिए जातीय भेदभाव को खत्म कर आपस में भाईचारा पैदा करना व इंसानियत धर्म का संचार करना है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सर्वधर्म समभाव जरूरी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post