चण्डीगढ़ 


 स्थानीय भाजपा प्रधान अरुण सूद के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा, चण्डीगढ़ की अध्यक्ष सुनीता धवन ने केंद्र की भाजपा सरकार की 7वीं  वर्षगांठ की खुशी में धनास कॉलोनी, सेक्टर 56 कॉलोनी, सेक्टर 52  कॉलोनी, जगतपुरा, माली कॉलोनी, से. 62 कॉलोनी, सेक्टर 32 लेबर कॉलोनी और गांव दरिया आदि चण्डीगढ़ के विभिन्न स्थानों मे लोगों को कोरोनावायरस से सुरक्षा के लिए मास्क, सैनिटाइजर्स व पैकेटबंद ठंडी लस्सी के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्टर डोज लंगर लगाकर आम जनता में वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रूबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post