चंडीगढ़ 





7 से 12 जून तक विद्या भारती पंजाब प्रांत की ओर से ऑनलाइन वैदिक गणित की कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 160 आचार्य/ दीदी ने भाग लिया।कार्यशाला की शुरुवात सरदार जगमीत सिंह के सरस्वती वंदना से हुई.  इस मौके पर डेराबस्सी के प्रिंसिपल पवन कुमार (वैदिक गणित प्रमुख पंजाब प्रांत) ने वैदिक गणित सह प्रमुख ज्योति तिवारी, अंजना मित्तल और सभी विभाग प्रमुख की जानकारी दी और वैदिक गणित के उप विषयों के बारे में सभी आचार्य/दीदी को अवगत कराया। महेश चंद्र शर्मा जो पंजाब प्रांत के प्रभारी और उत्तर क्षेत्र के वैदिक गणित सह प्रमुख, विजय कुमार नड्डा सर्वहितकारी शिक्षा समिति के संगठन मंत्री ने कार्यशाला का संचालन किया। विजय कुमार नड्ढा संगठन मंत्री ने सभी आचार्य/दीदी को बताया कि हमने बंद भारत में चलते भी ऑनलाइन वैदिक गणित जारी रखा। उन्होंने बताया कि पंजाब प्रांत के प्रत्येक सर्वहितकारी स्कूल में वैदिक गणित के आचार्य है। वैदिक गणित ज्ञानियों ऋषि-मुनियों की देन है। वैदिक गणित के साथ हम अपने सवाल हल आसानी से कर सकते हैं।  उन्होंने हमें प्रेरित करते हुए कहा कि कार्यशाला का लाभ हमें अपने आसपास के जानकारों को भी देना चाहिए। अंजना दीदी ने वैदिक गणित के  कुछ सूत्रों के बारे में बताया, जिसके द्वारा हम रिसर्च कर सकते हैं अपने सवालों को आसानी से हल कर सकते हैं। वैदिक गणित के 16 सूत्रों में से उन्होंने एकाधिकेन, एकाधिकेन पूर्वेण निखिलम, चरम अंक के बारे में बताया।  

Post a Comment

أحدث أقدم