•   मौके पर कॉंग्रेस नेता तिवारी ने किया दौरा, और कहाँ की, भाजपा शासित राज मे सभी वर्ग परेशान।
  • ♦️स्थानीय निवासियों ने कहाँ की, जैसे कॉंग्रेस के समय मे 800 रुपए प्रति महीना मकान  अलॉटमेंट हुआ है वैसे ही हमको दिया जाए।
  •  मोदी जी की फोटो लगाकर भाजपा 3000 रूपऐ प्रति महीना किराए पर मकान दे कर, झूठी वाह वाही ना लूटे की हम गरीबो को मकान दिए है।




चंडीगढ़

 स्माल फ्लैट मलौया कॉलोनी समस्याओ को लेकर वहाँ के स्थानीय निवासियों ने कॉंग्रेस नेता शशि शंकर तिवारी को बुलाया और उसमे काफी संख्या मे महिलाए थी। उन्होने बताया की, हम लोगो को सेक्टर 52 एवं सेक्टर 56 से यहाँ आए तकरीबन 10 महीना हो गए।


पहले तो भाजपा शासित प्रशाशन हम सबके साथ सौतेला व्यवहार किया की, वहाँ से उठाकर हम लोगो को 3000  रूपऐ किराया पर ये मकान दे दिया। जबकि यहाँ पर जब कॉंग्रेस के समय मे श्री पवन कुमार बंसल के प्रयासो से सिर्फ 800 रूपऐ महीने पर अलौटमेंट हुआ है।

एक तो किराए का मकान भाजपा ने दिया, दूसरी मूल भूत सुविधाएं 0 परसेंट पर है।


पहले तो चारो तरफ से जंगल ही जंगल है। दूसरी कितनी बार शिकायत करने के बाद भी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई है। जिस कारण रात्रि मे काफी लोगो को आने जाने मे दिक्कते हो रही है। चोरिया भी बड़ी हुई है।


दूसरी तरफ पार्को का बुरा हाल है, कोई भी साफ सफाई नही है। जिसमे पार्क मे बच्चे खेल सके ।

रोड़े टूटी हुई है। पानी के पाइपों के लीकेज हो रही है।


इन सब समस्याओ को लेकर स्थानीय निवासियों ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड नगर निगम मे कितनी बार शिकायते कर चुके है। कोई भी अधिकारी इन समस्याओ का समाधान करने को राजी नही है।


इन्ही सब समस्याओ को लेकर स्थानीय निवासियों ने वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता शशि शंकर तिवारी के नेतृत्व मे हाउसिंग बोर्ड एवं निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।


इस मौके पर तिवारी ने स्थानीय लोगो को आश्वाशन देते हुऐ कहाँ की, इन सब समस्याओ को लेकर जल्द ही अधिकारियों से मुलाकात किया जाएगा और समस्याओ का समाधान कराया जाएगा। और अधिकारी नही सुने तो संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।


इस मौके पर स्थानीय नेताओ मे मेहराज बानू, राहुल कुमार जिला अध्यक्ष कॉलोनी सेल, राजीव कुमार, दया देवी, आरती देवी इत्यादि लोग शामिल थे।

Post a Comment

أحدث أقدم