• विधान सभा के 24 हलकों की जिम्मेवारी सौंपी 
  • भगवंत मान और जरनैल सिंह ने की नियुक्तियां




चण्डीगढ़

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की ओर से आज पंजाब के अलग-अलग विधान सभा हलकों के इंचार्जों की नियुक्तियां की। इस सम्बन्धित आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश के प्रधान और सांसद भगवंत मान और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह की तरफ से 24 विधान सभा हलकों के इंचार्जों की सूची जारी की गई है। 

‘आप’ नेताओं द्वारा जारी सूची के अनुसार विधान सभा हलका भोआ के लिए लाल चंद कटारूचक्क को हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जबकि विधान सभा हलका नाभा के लिए गुरदेव सिंह देव मान, हलका फरीदकोट के लिए गरदित्त सिंह सेखों, हलका बाबा बकाला के लिए दलबीर सिंह टोंग, हलका पायल के लिए मनविन्दर सिंह ग्यासपुरा, हलका ज़ीरा के लिए नरेश कटारिया, हलका शाम चुरासी के लिए डा. रवजोत सिंह, हलका अमरगढ़ के लिए जसवंत सिंह गज्जणमाजरा, हलका जंडियाला के लिए हरभजन सिंह ई.टी.ओ, हलका मोगा के लिए नवदीप संघा, हलका भदौड़ के लिए लाभ सिंह उगोके, हलका अजनाला के लिए कुलदीप धालीवाल, हलका चब्बेवाल के लिए हरमिन्दर सिंह संधू, हलका जलालाबाद के लिए जगदीप गोलडी कम्बोज़, हलका बाघा पुराना के लिए अमृतपाल सिंह सुखानन्द, हलका गिल के लिए जीवन सिंह संगोवाल, हलका सनौर के लिए हरमीत सिंह पठाणमाजरा, हलका समाणा के लिए चेतन सिंह जोड़माजरा, हलका होशियारपुर के लिए ब्रह्म शंकर जिंमपा, हलका मौड़ के लिए सुखवीर मैसरखाना, हलका चमकौर साहिब के लिए डा. चरनजीत सिंह, हलका बटाला के लिए शैरी कलसी, हलका अमृतसर दक्षिणी के लिए डा. इन्दरबीर सिंह निज्जर और हलका दसूआ के लिए कर्मवीर घूमण को हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم