• ...भाजपा के नेता केवल सिंह बराड़ और ए.बी.वी.पी के नेता हरमनदीप मीता ने भी पकड़ा आप का पल्ला
  • ...भगवंत मान ने नेताओं का रस्मी तौर पर पार्टी में किया स्वागत
  • ...कैप्टन और बादल की नालायकियों के कारण पंजाब बिना नाविक की किश्ती की तरह डिकडोले खा रहा है- भगवंत मान



 

मोगा 

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के काफिले में आज उस समय भारी वृद्धि हुई जब धर्मकोट हलके से सम्बन्धित पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता दविन्दरजीत सिंह ‘लाडी ढोस’, भाजपा के नेता केवल सिंह बराड़ और ए.बी.वी.पी के नेता हरमनदीप मीता ‘आप’ में शामिल हो गए। ‘आप’ के प्रदेश प्रधान और सांसद भगवंत मान ने इन नेताओं का रस्मी तौर पर पार्टी में स्वागत किया। 

इस समय भगवंत मान ने दविन्दरजीत सिंह ‘लाडी ढोस’ का स्वागत करते कहा कि दविन्दरजीत सिंह इलाके की जानी पहचानी सख्शियत है, जिनके पिता स्र्व. कुलदीप सिंह ढोस शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के मैंबर रह चुके थे। उन्होंने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई है। दविन्दरजीत सिंह ‘लाडी ढोस’ के पिता स्र्व. कुलदीप सिंह ढोस ने साल 2012 में पी.पी.पी की ओर से विधान सभा का चुनाव भी लड़ा था, जो इलाके के सैंकड़ों साथियों, सरपंचों,पंचों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 

मान ने बताया कि मोगा से भारतीय जनता पार्टी के एजुकेशन सेल के को-कनवीनर केवल सिंह बराड़ और भाजपा के स्टूडेंट विंग ए.बी.वी.पी के जि़ला महा सचिव हरमनदीप मीता ने भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो कर पंजाब की सेवा करने का ऐलान किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और वर्करों का स्वागत करते कहा कि पंजाब के लोग प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करना चाहते हैं और 2022 में होने वाले चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी को सेवा करने का मौका जरूर देंगे। 

इस समय भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह और प्रकाश सिंह बादल की नालायकियों के कारण आज पंजाब बिना नाविक की किश्ती की तरह डिकडोले खा रहा है। प्रदेश की अफ़सरशाही बेलगाम हो कर दफ़्तरों में बैठी लोगों को लूट रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के हालत यह है कि लोग धरने पर बैठे हैं और कैप्टन महलों में मस्त है। मुख्यमंत्री को सडक़ों पर भारी दिक्कतों का सामना कर रहे किसान, मज़दूर, बेरोजगार नौजवान, सफ़ाई कर्मचारी और मुलाजि़म दिखाई नहीं देते। मान ने कहा कि बादलों के राज की तरह आज भी चिट्टे के व्यापारियों और माफिया राज के हौंसले बुलंद हैं और प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर बन गई है। 

मान ने कहा कि पंजाब में कांग्रेसियों की ओर से फैलाए भ्रष्टाचार की फाइलें कांग्रेस हाईकमांड को दी गई हैं, जिनमें कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने खुद माना कि पंजाब की 50 प्रतिशत सरकार भ्रष्ट है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि भ्रष्ट कांग्रेसियों की फाइलें मंत्रियों और विधायकों को डराने के लिए ही न इस्तेमाल की जाए बल्कि इन नामों को जनतक किया जाए, जिससे पंजाब के लोगों को भ्रष्टाचारियों के बारे में पता लग जाए। 

इस मौके आप के बी.सी विंग पंजाब के प्रधान और जलालाबाद के हलका इंचार्ज गोल्डी कम्बोज, जि़ला प्रधान हरमनजीत सिंह, मोगा से हलका इंचार्ज नवदीप संघा, बाघा पुराना के हलका इंचार्ज अमृतपाल सिंह, ट्रेड विंग के संयुक्त सचिव संजीव कोछड, पूर्व जि़ला प्रधान नसीब सिंह बावा समेत सीनियर नेता उपस्थित थे।   

 

Post a Comment

Previous Post Next Post