चंडीगढ़ 


चंडीगढ़ कांग्रेस महामंत्री शशि शंकर तिवारी, कॉलोनी सेल चेयरमैन मुकेश राय, जिलाध्यक्ष रामेश्वर गिरी, ब्लॉक अध्यक्ष लेखपाल, बी एन दास, अरुण कुमार रंजन, जितेंद्र, मनीष राय, सोनू पाल, पम्मी देवी, रेखा राजपूत, रमेश चौधरी, बंटी सिंह आदि कांग्रेस नेताओं ने विकास नगर में भाजपा पार्षद अनिल दुबे की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ तो कोरोना काल में लोग भुखमरी के कगार पर है एवं कॉलोनियों के अंदर में छोटे - मोटे व्यवसाय करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे है, यह भी भाजपा पार्षद अनिल दुबे से देखा नहीं जा रहा है।

आज खुद वार्ड नंबर 7 के भाजपा पार्षद ने नगर निगम के अफसरों के साथ घूम घूम कर रोजी रोटी कमा रहे लोगों की दुकानो में तोड़फोड़ करवा रहे थे, जिसके चंडीगढ़ कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।

तिवारी एवं राय ने कहा कि या भाजपा के अच्छे दिनों की शुरुआत है। भाजपा अपने शासन में किसी को रोटी तो दे नहीं पा रही है लेकिन जो इस महामारी में रोजी रोटी कमा रहे हैं उसको भी निगम अफसरों के साथ मिलकर तुड़वा रहे हैं, जो कॉलोनी की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

चंडीगढ़ कांग्रेस सदेव गरीब जनता के साथ थी, है, और रहेगी और भाजपा के इस अत्याचार का मुंहतोड़ जवाब देगी।

Post a Comment

أحدث أقدم