मुंबई (ब्यूरो) 

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है| बीते सोमवार की देर शाम यह बड़ी कार्रवाई की गई है| मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है| बताया जाता है कि पहले काफी देर तक राज कुंद्रा से मुंबई क्राइम ब्रांच ने पूछताक्ष की और इसके बाद फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया|


बताते हैं कि राज कुंद्रा की यह गिरफ्तारी उन पर लगे बेहद शर्मनाक आरोपों के चलते की गई है| राज कुंद्रा पर कुछ बनने और काम की तलाश में फिर रहीं नई लड़कियों और मॉडल को लेकर अश्लील फिल्म बनाने और उनके प्रकाशन का आरोप है| यानि राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्म बनाने का आरोप लगा है| जानकारी के मुताबिक, राज कुंद्रा पर यह कार्रवाई तब की गई है जब उनके खिलाफ शिकायत पुलिस के पास पहुंची है|


मुख्य आरोपी राज कुंद्रा …..


राज कुंद्रा को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की ताबड़तोड़ जाँच के साथ आगे की कार्रवाई जारी है लेकिन यह कहा जा रहा है कि अश्लील फिल्म बनाने और उनके प्रकाशन के एक पूरे रैकेट में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा मुख्य हैं| फिलहाल, मुंबई क्राइम ब्रांच की जाँच जारी है| राज कुंद्रा का अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण करवाया गया है और अब राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया जाएगा| बताया जाता है कि अश्लील फिल्म बनाने और उनके प्रकाशन के मामले में अबतक राज कुंद्रा सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है|

Post a Comment

Previous Post Next Post