चण्डीगढ़ 

 चण्डीगढ़ कांग्रेस के महासचिव शशिशंकर तिवारी व कांग्रेस के कॉलोनी सेल के अध्यक्ष मुकेश रॉय, ब्लॉक अध्यक्ष लेखपाल, जिला सचिव विशाल कटारिया ने यहाँ एक ब्यान जारी करके कहा है कि वार्ड नं. 7 से भाजपा पार्षद अनिल दुबे की घटिया राजनीति से सारे कॉलोनीवासी भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने अपनी सत्ता का दुरूपयोग करते हुए पहले तो कॉलोनीवासियों की दुकानों पर नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता भेज कर तोड़फोड़ करवातें हैं और जब कांग्रेस के स्थानीय नेता विरोध करतें हैं तो कॉलोनीवासियों के बीच में जाकर दोहरी राजनीति शुरू कर देते हैं। गत रोज विकास नगर मौलीजागरां में पहले तो महामारी के दौर में गरीब मजदूर, दिहाड़ीदार कॉलोनीवासी अपने घर के आगे छोटे-मोटे काम-धंधे करके परिवार पाल रहें हैं। पहले तो नगर निगम अधिकारियों को कॉलोनी में भेज कर तोड़ फोड़ करवातें हैं और जब कांग्रेस नेता इसके विरोध में उतरते हैं तो अपनी घटिया राजनीति का परिचय देते हुए कांग्रेस के ऊपर दोष मढ़ देते हैं, जिसके बारे में जनता अब सब जान चुकी है।
पार्षद अनुल दुबे का हमेशा से यही काम है कि पहले नगर निगम से नोटिस दिलवाना व मकान-दुकान तुड़वाना। कांग्रेस उनकी दोहरी नीतियों का पर्दाफाश करती रहेगी। दुबे ने जिस पनो देवी नामक महिला ने नगर निगमायुक्त से शिकायत करने का आरोप लगाया है, वो भाजपा की सक्रिय सदस्य है व उसका सारा परिवार अनिल दुबे के साथ है।
तिवारी व रॉय ने कहा कि पहले तो दुबे ने इस महिला से शिकायत डलवा दी व बाद में वाहवाही लूटने के लिए कांग्रेस को बदनाम करने के लिए आरोप लगा दिए। उन्होंने पूछा कि केंद्र से लेकर के चण्डीगढ़ नगर निगम तक भाजपा की सत्ता है, तो फिर भी यदि अतिक्रमण दस्ता कांग्रेस के कहने पर तोड़-फोड़ करने आ गया तो दुबे को अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। तिवारी ने कहा कि वे तीन बार चुनाव जरूर हारे हैं, परन्तु संस्कारों से समझौता नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा कॉलोनी वासियों के हितों के लिए कार्यरत है व रहेगी। कल भी तोड़फोड़ कांग्रेस नेताओं के कहने पर रुकी, नहीं तो पूरी कॉलोनी में अतिक्रमण गिरा दिए जाते।    

Post a Comment

أحدث أقدم