चंडीगढ़
अम्बाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है। इसके लिए उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि करीब तीन महीने पहले ही उन्हें अम्बाला का आईजी नियुक्त किया गया था।
1998 बैच की आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा इससे पहले 2009 में अम्बाला की एसपी व 2011 में जीआरपी की एसपी रह चुकी हैं।
प्रदेश में अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने वालों पर शिकंजा कसने के लिए गृहमंत्री अनिल विज ने पिछले साल उन्हें एसआईटी का प्रभार सौंपा था। इसके अलावा वे राई स्पोर्ट्स स्कूल की प्रिंसिपल भी रह चुकी हैं। भारती अरोड़ा का जन्म 1971 को हुआ था, जबकि आईपीएस बैच 1998 का है।
उनकी सेवानिवृत्ति वर्ष 2031 में होनी थी। इससे करीब 10 साल पहले ही उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। भारती वीआरएस के लिए आवेदन नहीं करती तो उनकी सेवानिवृत्ति वर्ष 2031 में होनी थी। लेकिन एक दशक पहले उन्होंने अब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा उनके लिए गर्व और जुनून रही है। वह अब जीवन का लक्ष्य हासिल करना चाहती हैं और गुरुनानक देव, चैतन्य महाप्रभु, कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई की राह चलकर अपना शेष जीवन प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति में बिताना चाहती हैं।



Post a Comment