ब्यूरो चंडीगढ़
जीरकपुर में एक कांग्रेस नेता पर गोली चलाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है. कांग्रेस नेता पर एक शादी समारोह में हुई तकरार के बाद झगड़े में गोली चलाने का आरोप है. शिकायतकर्ता भगत सिंह निवासी जफरपुर जिला गुरदासपुर ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. जिसमें उसने कांग्रेस नेता पाली सिधु का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर बताते हुए हवाई फायर करने का आरोप लगाया है. जीरकपुर पुलिस ने दो लोगों मनप्रीत व हरविंदर को गिरफ्तार किया है

Post a Comment