रांची। झारखंड में दुमका जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना इलाके में पति के साथ मेला देखकर घर लौट रही 35 वर्षीय और पांच बच्चों की मां के साथ देर रात 17 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी देते हुए संताल परगना क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पीड़ित महिला के बयान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिए गए हैं। सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पीड़िता 17 आरोपियों में से एक को पहचानती है।
पीड़िता के पति ने पुलिस को जो बयान दिया है उसमें कहा गया है कि शाम को वो अपनी पत्नी के साथ मेले में सामान खरीदने गया था। घर लौटते वक्त रात के 8 बज गए थे तभी रास्ते में नशे में धुत करीब 17 लड़ृकों में से पांच लड़कों ने उसे पकड़ा और बाकी लड़के पत्नी को उठाकर झाड़ियों की तरफ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़कों ने पीड़िता के पति के साथ मारपीट भी की है। सुबह पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
إرسال تعليق