चंडीगढ़ (प्रवेश फरण्‍ड) 

 गायन के क्षेत्र में बनाने के उद्देश्य से एक और युवा गायक सिम्मू धालीवाल ने कदम रखा है। आज बुधवार को उन्होंने अपना पहला गाना "अहसास" लोकार्पण किया। गीत का संगीत दीप सूफी ने दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए सिम्मू धालीवाल ने बताया कि गीत संगीत की शिक्षा वो संगीत आचार्य उस्ताद दीप सूफी से ले रहे है। गीत संगीत की तरफ उनका रुझान बचपन में ही पैदा हो गया था, जब वो 8वीं कक्षा में पढ़ रहे थे और उन्होंने सूफी गायन सम्राट सतिंदर सरताज के गाने सुने थे। मौजूदा समय मे वो श्री गंगानगर-राजस्थान के डी ए वी कॉलेज से बी ए म्यूजिक कर रहे है। सिम्मू धालीवाल ने आगे बताया कि वो सिंगर-एक्टर परमीश वर्मा से काफी ही ज्यादा प्रेरित है। विख्यात गायक दलजीत दोसांझ को वो अपनाआइडियल मानते है।


सिम्मू धालीवाल के अनुसार उनके द्वारा जनता को नज़र किया गया यह गीत "अहसास" सूफी रोमांटिक गीत है। इसके लेखक वो स्वयं है। अब तक काफी गाने लिख चुके है। लगभग 4 मिनिट के इस गीत का वीडियो भी तैयार है, जिसे जयपुर में ही शूट किया गया है। वीडियो में फीमेल मॉडल चंचल राजपूत मिस राजस्थान है और मेल मॉडल वो खुद है। टाइटल एहसास के बारे में उन्होंने बताया कि यहाँ उस एहसास की बात की जा रही है, जो धर्म- जाति से ऊपर उठ कर प्यार के बंधन में बांध चुका है और अपने प्यार को देखने-पाने कि चाहत का एहसास समेटे बैठा है।


   सिम्मू धालीवाल ने बताया कि गीत संगीत के क्षेत्र में ही वो अपना भविष्य बनाना चाहते है। उनका अगला गाना रोमांटिक बीट सांग होगा और भविष्य में वो बीट सांग ही करना पसंद करेंगे।


Post a Comment

أحدث أقدم