चंडीगढ़ (प्रवेश फरण्ड)
केंद्र की मोदी सरकार की ओर से कृषि सैक्टर पर थोपे गए घातक कानूनों के विरुद्ध राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डटे पंजाब समेत देश भर के किसानों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से तैनात की एंबुलेंस और प्राथमिक डाक्टरी सेवा ‘संजीवनी बूटी’ के तौर पर काम कर रही है।
पंजाब के तरनतारन जिले के गांव उधोके से कुंडली बॉर्डर पर धरने में बैठे 85 वर्षीय बुज़ुर्ग को जब कल शाम (रविवार) को सीने में दर्द हुआ तो वहीं पर मौजूद आम आदमी पार्टी के वॉलंटियरों ने तुरंत दिल्ली सरकार की ओर से तैनात की गई एंबुलेंस सेवा के साथ संपर्क किया। चंद मिनटों में पहुंचे एंबुलेंस स्टाफ ने पार्टी वॉलंटियरों की मदद से बुजुर्ग को एंबुलेंस की मदद से दिल्ली नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। समय पर मिली डाक्टरी सहायता से दिल के दौरे से पीडि़त बुजुर्ग की जान बच गई।
दिल्ली के तिलक नगर से ‘आप’ के विधायक और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह ने प्रतिक्रिया देते कहा कि दिल्ली की सरकार और आम आदमी पार्टी अपने हकों और अस्तित्व के लिए लड़ रहे किसानों के साथ डट कर खड़ी है और आंदोलनकारी किसानों की हर संभव मदद करने के लिए हमेशा ही तत्पर रहेगी।
जरनैल सिंह ने यह भी बताया कि केजरीवाल सरकार की ओर से किसानों के लिए अपनी निजी जिम्मेदारी समझते हुए दिल्ली क्षेत्र में किसानों के लिए सेहत सुविधा के लिए डॉक्टरों की टीमें और एंबुलेंस, लंगर, पीने वाले पानी के टैंकर और मोबाइल शौचालयों की सुविधा शुरू की है। नेता ने यह भी बताया कि अरविंद केजरीवाल की ओर से पार्टी के नेताओं, विधायकों, वॉलंटियरों की विशेष ड्यूटियां लगाते हुए यह हिदायतें की गई हैं कि यह समय राजनीति से ऊपर उठ कर हमारे किसानों की हर संभव मदद करने का है, जो अपना अस्तित्व बचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार के साथ लड़ रहे है।

إرسال تعليق