
राज्यपाल ने नवरात्रों के शुभ अवसर पर प्रदेश वासियो को शुभ कामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश भर में आज से दुर्गा की पूजा आरंभ हो गई है। हर वर्ष की तरह माता मनसा देवी के दरबार में देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा रही है कि माता मनसा देवी मेले में राज्यपाल व प्रदेश के मुख्यमंत्री मां के दरबार में आकर शीश नवाते हैं और प्रदेश की जनता की सुख-स्मृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं।
उन्होंने कहा कि जैसे माता मनसा का नाम है उसी प्रकार यह सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना भी पूरी करती है। अब की बार 9 की बजाए 10 दिन के नवरात्रे हैं और प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के सुख-स्मृद्धि के लिए मैने मां के चरणों में कामना की है ताकि प्रदेश की जनता सदभावना पूर्वक अपना जीवन व्यतीत करे।
इस मौके पर राज्यपाल ने आयुष विभाग द्वारा मंदिर परिसर में लगाई गई नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का उदघाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के पानीपत से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढओ अभियान की शुरूआत की थी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार ने इस अभियान को युद्ध स्तर पर चलाया और इस दिशा में अब सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश के लिंग अनुपात की दर 1000 लडक़ों के पीछे 912 व कहीं पर 917 हैं।
राज्यपाल ने भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शक्ति प्रदर्शन की आवश्यकता थी। भारत की ऐसी प्रकृति है - हम अमन चैन के साथ जीना चाहते है और जीने देना चाहते है। उनके अनुसार देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का कार्य करके पूरे विश्व और पाकिस्तान को सन्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूँ माता मनसा सबको सद्बुद्धि दे और अमन चैन के रास्ते पर चलने के लिए सबको प्रेरित करे।
इस अवसर पर अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद रतन लाल कटारिया, पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
إرسال تعليق