पंचकूला : पंचकुला के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने करवाचौथ के पर्व का जम कर आनंद उठाया। हितु दुग्गल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ की समाजसेवी महिला तेजिंदर कौर सोनिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थी। इस दौरान तम्बोला, क्विज कम्पटीशन और हिंदी पंजाबी गीतों की धुनों पर डांस के अलावा और कई इवेंट भी किये गए। जिसमे सभी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाएं रंग बिरंगे परिधानों में और फैशन व ग्लैमर में चूर नज़र आयी | सभी महिलाओं में उपहार जीतने की होड़ लगी हुई थी | कई प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गयी और उपहार भेंट किये गए | पतियो की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का पर्व महिलाओं द्वारा आज मौज मस्ती, खेल उपहार आबंटन हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।
पतियो की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का पर्व महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास से
खबरें ऑनलाइन
0
تعليقات
إرسال تعليق