चंडीगढ़, 02 अक्टूबर, 2016:
एलेन कैरियर इंस्टीट्यूट की चंडीगढ़ ब्रांच ने आज अपने इंडस्ट्रियल एरिया
कैम्पस में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस आयोजन को एलेन चंडीगढ़ के
प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया जिन्होंने नीट-2016 और
एआईआईएमएस-2016 में प्रमुख रैंक हासिल किए हैं। कार्यक्रम में एलेन चंडीगढ़
के ब्रांच हैड श्री पुष्कर राय और एलेन चंडीगढ़ की फैकेल्टी के सदस्य भी
विशेष तौर पर उपस्थित थे। वहीं सम्मान प्राप्त करने वाले बच्चों के साथ
उनके अभिभावक भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने पूरे
उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया और उन्होंने विभिन्न गीत और डांस
प्रोग्राम प्रस्तुत किए। वहीं फैकेल्टी सदस्यों ने खुद भी ग्रुप डांस
प्रस्तुति देकर सभी को रोमांचित कर दिया।एलेन चंडीगढ़ के करीब 50 स्टूडेंट्स को नकद पुरस्कार और सिल्वर मैडल्स देकर सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न मेडिकल एंट्रेंस परीक्षाओं में सफलता हासिल कर इंस्टीट्यूट को गौरव प्रदान किया है। एलेन की चंडीगढ़ ब्रांच के 250 से अधिक स्टूडेंट्स ने पूरे भारत में विभिन्न गर्वनमेंट कॉलेजों के मेडिकल प्रोग्राम्स में सफलता के साथ प्रवेश हासिल किया है। अमोल सूद, जिन्होंने एआईआईएमएस 2016 में ऑल इंडिया रैंक-13 हासिल किया। वहीं मंतव्य गुप्ता, जिन्होंने नीट-2016 में ऑल इंडिया रैंक-43हासिल किया। ये दोनों स्टूडेंट्स एलेन कैरियर इंस्टीट्यूट, चंडीगढ़ से हैं।
श्री
पुष्कर राय ने एंट्रेंस परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभाशाली
स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने एलेन
चंडीगढ़ के एकेडमिक और एडिमिनिस्ट्रेटिव टीमों के प्रयासों की भी सराहना की
जिन्होंने शानदार परिणाम हासिल करने के लिए अथक प्रयास किए। कार्यक्रम का
समापन कव्वाली और भंगड़ा की शानदार संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ हुआ। ये
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मेडिकल स्टूडेंट्स द्वारा दी गईं। इसके बाद एक
शानदार फैशन शो भी हुआ।
إرسال تعليق