चण्डीगढ़, 20 मार्च - हरियाणा के राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि न्यू इंडिया की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमें किसानों को आगे बढ़ाना होगा। किसान की प्रगति में ही देश की प्रगति है। यदि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में एक व्यक्ति एक कदम आगे बढ़ाएगा तो भारत 125 करोड़ कदम आगे बढ़ जाएगा और 21वीं सदी भारत की सदी होगी। 
    राज्यपाल ने ये विचार आज फरीदाबाद के सूरजकुण्ड में चल रहे द्वितीय कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि किसानों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन को वे दूसरी दृष्टि से देखते हैं और इस सम्मेलन के आयोजन से 21वीं सदी में भारत का उदय होना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हाल ही आयोजित हुए इंडिया कॉनक्लेव में न्यू इंडिया की बात कर रहे थे लेकिन यह तभी संभव है जब किसान की प्रगति हो और इसी से देश की प्रगति भी होगी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि जिस प्रकार से 17वीं सदी इंग्लेंड की थी, 18वीं फ्रंास की, 19वीं जर्मनी की, 20वीं अमेरिका थी, ठीक उसी प्रकार 21वीं सदी भारत की होगी। लेकिन यह इतना आसान नहीं होगा। इसके लिए हमें हर क्षेत्र में लगातार प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि नए प्रयास और दिशा शुरू हो गई है और भारत 21वीं सदी में अग्रणी होने के लिए बढऩे लगा है। 

Post a Comment

أحدث أقدم