करनाल में होगी भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी 
चंडीगढ। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी करनाल में होगी। 22 अप्रैल से करनाल में होने वाली इस प्रांतीय कार्यकारिणी में संगठन को सशक्त करने तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चिंतन-मनन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में पानीपत में सम्पन्न हुई पूर्व बैठक की कार्रवाई की भी पुष्टि की जाएगी।   
जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने बताया कि 22 अप्रैल से करनाल में भाजपा की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकारिणी आयोजित होगी। इसमें प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य तौर पर शिरकत करेंगे। कार्यकारिणी के पहले दिन प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में पार्टी को संगठनात्मक तौर पर मजबूत करने तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने पर चर्चा की जाएगी। यही नहीं गरीब कल्याण वर्ष के दौरान लागू की जा रही योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए सशक्त योजना बनाई जाएगी। दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकारिणी के दौरान आगामी कार्यक्रमों की तैयारी करते हुए रणनीति तैयार की जाएगी।  

Post a Comment

Previous Post Next Post