खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने पार्टी के स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
चंडीगढ़। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी नितियों में हरियाणा प्रदेश सहित पूरे देश की जनता विश्वास जता रही है। बीते &8 वर्षो के सफर मेंं पार्टी मेहनत के दम पर मात्र 2 से 282 सांसदों तक पहुंची है तथा कार्यकर्ताओं व जनता के सहयोग से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने प्रदेश व देश के लोगों को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। 
मंत्री कांबोज ने जारी एक ब्यान के माध्यम से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा सभी मिलकर भाजपा को मजबूत बनाकर फिर से देश को विश्व गुरू बनाने की दिशा में सेवा भाव से काम करें। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के सपनों का भारत बनाना है। देश के कई राÓयों में उनके द्वारा दिए गए अंतोदय के सिद्धांत पर पार्टी काम कर रही है। आज के दिन जनसंघ के उन महान नेताओं को स्मरण करते है जिन्होंने भारत की राजनीति को नई विचारधारा और दिशा दिखाई। भाजपा को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी,  लाल कृष्ण आडवाणी समेत सभी नेताओं ने योगदान दिया। इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी तीव्रता से आगे बढ़ रही है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पारदर्शी सरकार चल रही है। इस बार यूपी में भाजपा की शानदार जीत के बाद स्थापना दिवस खास बन गया है। उन्होंने इंद्री क्षेत्र में बूथ स्तर पर मनाए गए स्थापना दिवस के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post