चंडीगढ़ः आचार्यकुल चंडीगढ़ ने अपनी सामाजिक गति-विधियों के अन्तर्गत आज सरकारी नर्सरी स्कूल, सैक्टर 16, चंडीगढ़ के जरुरत मंद विद्यार्थी, कृष कुमार को कला से सम्बन्धित सामग्री स्कूल ड्रेस, बैग, पानी की बोतल तथा अन्य सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर आचार्यकुल के अध्यक्ष के.के.शारदा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम विज, उपाध्यक्ष पुनीता बावा, सचिव देवराज त्यागी, संपादक प्रज्ञा शारदा, संजय भारतीय, एन.एस.मन्हास,रमेश बल, कांशी राम, चीमा, डा. मीना शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आचार्यकुल चंडीगढ़ समय समय  पर सामाजिक सांस्कृतिक साहित्यिक आदि कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है एवं जरुरतमंद लोगों की मदद भी करता है।

Post a Comment

أحدث أقدم