नीरज कुमार : चंडीगढ़। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया, चंडीगढ़ विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन पर्यावरण विभाग चंडीगढ़ के सहयोग से किया। भिन्न- भिन्न किरदारों के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया की विश्व में जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है।  यह बढ़ती जनसंख्या पर्यावरण के लिए असंतुलन पैदा कर सकता है। छात्रों ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए छोटा परिवार आवश्यक है  धरती पर लगातार मनुष्य की बढ़ती आबादी के कारण ग्लेशियर पिगल रहे हैं। इससे मनुष्यों का अस्तित्व खतरे में है। पेड़ों के लगातार काटने के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है बच्चों ने कहा कि यदि जनसंख्या कम होगी तो पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा क्योंकि इससे पेड़ों को कम काटा जाएगा। विद्यार्थियों ने अधिक पौधे लगाए जाने पर भी बल दिया। नुक्कड़ नाटक के अंत में किरदारों ने  जनसँख्या नियन्त्रण की शपथ दिलाई।  उन्होंने  कहा कि वे  बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए लोगों को  जागरूक करेंगे। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे।  पशु-पक्षियों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि  देश को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए सब को जागरुक करेंगे। उन्होंने  जनसंख्या पर रखो नियंत्रण नहीं पड़ेगा पछताना, पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाना आदि स्लोगन भी बोले।    इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि जनसंख्या से पर्यावरण प्रभावित होता है। जनसंख्या बढ़ने से स्वार्थपूर्ण होकर मनुष्य पेड़ों को काट रहा है। इसी अज्ञानता के कारण वह अपने तथा अन्य का जीवन खतरे में डाल रहा है। तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण आवश्यक है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post