चंडीगढ़ (प्रवेश फरण्‍ड) 

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन का विस्तार करते आज बड़े स्तर पर नियुक्तियां की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत सिंह मान और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह ने पंजाब के 17 जिलों में 135 ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की, जिन्हें शपथ ग्रहण समागम के दौरान शपथ दिलाई गई। इन नियुक्तियों से अब पंजाब में 22 जिलों में कुल 460 ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ती की जा चुकी है। 

इस संदर्भ में बोलते भगवंत मान और जरनैल सिंह ने कहा कि ढांचा भंग करने के बाद पंजाब के सभी वर्करों और जमीनी स्तर के लोगों के साथ विचार-विमर्श करने के उपरांत ही विभिन्न पहलूओं पर जांच पड़ताल करने के बाद नई नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम लोगों की लड़ाई लडऩे के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा तत्पर रहेगी। इस मौके ‘आप’ के सीनियर नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा, आम आदमी पार्टी पंजाब के महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट, प्रदेश सचिव गगनदीप सिंह चड्ढा, पार्टी के खजांची नीना मित्तल समेत अनेकों नेता मौजूद थे।  

        भगवंत मान ने कहा कि नए संगठन के ऐलान से 2022 की विधान सभा चुनाव का आधार मजबूत हो गया है और आम आदमी पार्टी लोगों के सहयोग से कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के साथ-साथ और भ्रष्टाचार के लिए दोषी अकालियों और कांग्रेसियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि यह संगठन न सिर्फ पंजाब में सरकार स्थापति का कार्य करेगा, वहीं मजबूत संगठन के तौर पर भी कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के साथ प्रदेश में आम आदमी पार्टी के जमीनी स्तर के वर्करों में उत्साह है और वह अब ओर जोश के साथ लोगों की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली और कांग्रेसी जैसी पार्टियों ने पंजाब को बर्बाद करके रख दिया है। इस लिए पंजाब के लोग अब पंजाब में फैली राजनैतिक गंदगी को साफ करने के लिए आम आदमी पार्टी को मौका देंगे और नई राजनीति की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में मजबूत संगठन बनाने के लिए पार्टी की ओर से जमीनी स्तर पर लोगों के साथ बातचीत करने के उपरांत ही पदाधिकारियों का ऐलान किया गया हैं।

    जरनैल सिंह ने कहा कि संगठन किसी भी राजनैतिक पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी होती है। इसी को मद्देनजर रखते हुए सभी वर्गों को बराबर का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त अधिकारियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह अब आम लोगों को आम आदमी पार्टी की विचारधारा के साथ जोडें और एक मजबूत संगठन का निर्माण करें, जिससे भ्रष्टाचारियों को राजनीति में साफ छवि वाले लोगों के सहयोग से सरकार का गठन किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम लोगों को आम आदमी पार्टी के साथ जुडऩे के लिए जल्दी ही नए प्रोग्रामों का ऐलान किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post