चण्डीगढ़ : सुहागिनों के पर्व करवा चौथ के उपलक्ष्य पर सहकार भारती, चण्डीगढ़ प्रदेश द्वारा धनास में आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग की महिलाओं हेतु नि:शुल्क मेहंदी रचाने के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया गया जिसमें 50 से अधिक महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। इस अवसर पर संस्था के  चण्डीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर कौशल, संगठन प्रमुख गोपाल अत्री, महिला प्रमुख आशा, जसवीर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेहंदी रचवाने के बाद महिलाओं ने इस सेवा को प्रदान करने के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

أحدث أقدم