-हिन्दू संगठनों की मांगे नही मानी गई तो नैशनल हाइवे पर हज़ारों हिन्दू करेंगे चक्का जाम : निशांत शर्मा


चंडीगढ़, (प्रवेश फरण्‍ड)

बीते समय अमृतसर के मानावाला गांव में हिन्दू विरोधियों की तरफ से प्रभु श्री राम का पुतला जलाने की घटना के रोष में आज पंजाब भर में समूह हिन्दू संगठनों की तरफ से रोष प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में चंडीगढ़ सेक्टर 17 में समूह हिन्दू संगठनों के सेंकडो राम भक्तों ने एकजूट होकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ और विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके समूह हिन्दू संगठनों के नेताओं ने बताया कि हम किसी भी हाल में हिन्दू देवी देवताओं की बेअदबी नही सहेंगे। और अगर दोबारा कही भी हिन्दू धर्म के खिलाफ कोई भी घटना हुई तो हम उस का मुह तोड़ जवाब देंगे। हिन्दू संगठनों ने कहा कि हिन्दुओ के पवित्र त्यौहार दशहरे के पावन पर्व हिन्दू विरोधी शरारती तत्वों मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी का पुतला दहन करने का दुस्साहस कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है। वही दूसरी और यह भी बात सामने आई है कि पुलिस द्वारा पकड़े गए दोषियों में कुछ दोषी ईसाई भी थे। 

उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना के पीछे ईसाई मिशनरी का हाथ होने की आशंका है इस की गम्भीरतापूर्वक जांच होनी चाहिए। इस मौके शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पंजाब अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज और शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद गौतम ने कड़े शब्दों में पंजाब सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि फरार चल रहे अन्य दोषियों को पंजाब पुलिस तुरंत गिरफ्तार करे।

और भगवान श्री राम का पुतला फूंकने वालों पर पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने की तरह लगाई धारा 302 की तरह केस दर्ज किया जाए।


 उन्होंने ने कहा कि श्री राम जी का पुतला फूंकने वालों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए।  इस केस की गम्भीरता से जांच के लिए एसआईटी गठित की जाए।

 उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नही की गई तो जल्द ही पूरे पंजाब में उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे। और हज़ारों हिन्दू नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करेंगे। 

इस मौके शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा, विजय सिंह भारद्वाज पंजाब अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, शिव सेना हिंदुस्तान के चंडीगढ़ के अध्यक्ष अजय चौहान,उप प्रधान राज कुमार वर्मा,उपप्रधान बुध पाल,महा सचिव वीरेन्द्र सिंह विरदी,चङीगढ युवा प्रमुख अजीत चौहान, चङीगढ युवा उप प्रमुख अमित अटवाल,चङीगढ युवा उप राहुल सकरवाल, वाङ नं 5 के प्रमुख बलविंदर मलिक,वाङ नं 16 के प्रमुख विशाल चौहान,वाङ नं 24 के प्रमुख ओम फिरोज राजपुत,मोली जागरा महिला प्रमुख उषा देवी,मोली जागरा गाँव प्रमुख कृष्ण कुमार चौहान,वाङ नं 24के उप प्रमुख प्रकाश चद,वाङ न 14 के प्रमुख संजय राणा,मनीमाजरा संजय चोधरी, वाङ नं 13 के  प्रमुख मनीष सुद,ब्लोक प्रमुख राज कुमार पारचे,मोली जागरा ब्लोक प्रमुख पप्पू लाल, शिव सेना बाल ठाकरे के चंडीगढ़ अध्यक्ष परमजीत राजपूत, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद चंडीगढ़ महानगर के अध्यक्ष बलवीर कृष्ण गर्ग, हिन्दू पर्व महासभा के अध्यक्ष वी पी अरोड़ा, अस्वनी अरोड़ा अनुसासन कमेटी चेयरमैन शिव सेना हिन्द,अरविंद गौतम राष्ट्रीय महा सचिव शिव सेना हिन्द के साथ सैंकड़ों राम भक्तों ने रोष प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم